Breaking News

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने देख दी पुलिस को सूचना

HTN Live

मौके से मिली पुलिस को शराब की बोतल
लखनऊ, सं।
बंथरा इलाके में किसान के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जाना दे दी। उसने यह कदम तब उठाया जब घर में कोई नहीं था। परिजन वापस लौटे तो शव लटका पाया। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके से शराब की बोतल मिली है।  
बंथरा के अंदपुर देव गांव में रहने वाले किसान राजेश पाल का बेटा विवेक कुमार (20) आईटीआई करने के बाद कटी बगिया स्थित एक निजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। लोगों ने बताया कि बुधवार को घर के सभी सदस्य खेत गए थे। विवेक घर पर अकेला था। दोपहर करीब 1 बजे परिजन घर वापस लौटे तो विवेक टीन शेड में लगे लोहे की रॉड से विद्युत केबिल के सहारे लटक रहा था। ऐसा देख होश उड़ गये। सूचना पुलिस को दी गयी तो वह पहुंची। पुलिस को जांच में मौके से देसी शराब के क्वार्टर की शीशी मिली। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को उनको सौंप दिया। पुलिस की माने तो विवेक किसी बात को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। 

No comments