जलियावाला बाग में हुए शहीदों की याद में मशाल मार्च निकाला
HTN Live
लखनऊ । 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी वाले दिन अंग्रेज सरकार द्वारा जलियांवाला बाग में निर्दोष एवं निहत्थे भारतीयों के नरसंहार पर श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिन्डोला में श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर मशाल मार्च का आयोजन किया गया। मशाल मार्च की अगुवाई स. राजेन्द्र सिंह बग्गा, सतपाल सिंह मीत, हरविन्दरपाल सिंह नीटा ने की। मशाल मार्च में हाथों में मशाल लेकर सैकडो़ं लोग चल रहे थे। मार्च शाम 6 बजे गुरुद्वारा आर्या नगर से आरम्भ होकर गुरूद्वारा नाका हिन्डोला पहुंचा। यहां पर सभी लोगों सामूहिक अरदास करके शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मशाल मार्च में शामिल सभी लोग वन्दे मातरम भारत माता की जय और शहादों का यह बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान आदि नारे लगा रहे
No comments