Breaking News

इलाहाबाद बैंक ने मनाया अपना 155वाँ स्थापना दिवस

HTN Live

 रिपोर्ट--नागेश्वर सिंह✍️

इंटियाथोक,गोण्डा।  इलाहाबाद बैंक ने अपना 155 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अपने ग्राहकों का सम्मान किया और बड़े ग्राहकों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक तरुण कुमार शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद बैंक राष्ट्र की सेवा में एक सौ पचपन वर्षों से लगा है। शाखा प्रबंधक तरुण कुमार शुक्ल बताया कि यह देश का प्राचीनतम बैंक है। इसकी स्थापना सन 1815 में इलाहाबाद में हुई थी। उन्होंने कहा कि अब तक इलाहाबाद बैंक ग्राहकों के प्यार और आशीर्वाद से आगे बढता रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी इलाहाबाद बैंक विश्वास की परम्परा के आधार पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हमें एक सौ पचपनवां वर्ष गांठ मनाते हुए गौरव का अनुभव हो रहा है कि हम इतने वर्षों तक लोगों की निःस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। इस मौके पर विवेक कुमार राजीव कुमार विकास धर्मशील तिवारी प्रशांत श्रीवास्तव मुकेश सोनी बैंक मित्र शैलेंद्र कुमार सोनी एवं सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक तरुण कुमार शुक्ल आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

No comments