Breaking News

राफेल का सच कोर्ट लायेगा जनता के सामने..

HTN Live

राफेल मुद्दे पर नवाबी शहर के लोगों की राय 

लखनऊ (सं)। लोकसभा चुनाव से पहले ही देश की दो बड़ी राजनीतिक पर्टियां भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्योरोप शुरू हो गया था। कभी यह दोनों आपस में हिन्दू मुस्लिम को लेकर बयानबाजी किये तो कभी राम मंदिर पर। इसके बाद अचानक से राफेल का भूत निकला। राहुल गांधी ने राफेल को लेकर बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा तो पलटवार करते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को ही भ्रष्टï साबित करने की कोशिश शुरू कर दी। अचानक ही यह मामला शांत भी हो गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल सौदे से संबंधित कुछ नये दस्तावेजों को आधार बनाये जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को ठुकरा दिया। इन दस्तावेजों पर केंद्र सरकार ने विशेषाधिकार का दावा किया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि 14 दिसम्बर को राफेल विमान की खरीद से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज करने संबंधी फैसले पर दायर सभी पुनर्विचार याचिकाओं पर गुण दोष के आधार पर निर्णय लिया जायेगा। चुनाव के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस को कितना फायदा होगा और बीजेपी को कितना नुकसान होगा, साथ ही यह मुद्दा कितना सही और कितना गलत है इस पर नवाबी शहर के वोटरों ने अपनी राय दी। कुछ ने कहा कि बीजेपी ने इसमें घपला किया है तो कुछ का मानना है कि बीजेपी ने पांच साल कोई भ्रष्टïाचार नहीं किया और न ही राफेल में कोई घोटाला हुआ है। इससे बीजेपी को न ही कोई नुकसान नहीं होगा और न ही वोट प्रतिशत कम होगा। 

आलोक ने कहा कि बीजेपी ने पांच साल कोई काम नहीं किया। अन्दर ही अन्दर उसके मंत्रियों ने खूब भ्रष्टïाचार भी किया है। उसको लगता था कि तानाशाही के चलते देश का कानून भी उसका कुछ नहीं कर पायेगा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसे झटका लगा है। हालांकि बीजेपी के समर्थन में वोट पड़ेंगे और सरकार भी उन्हीं की बनेगी। इस मुद्दे से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। 

आतिफ ने कहा कि कभी यह दोनों आपस में हिन्दू मुस्लिम को लेकर बयानबाजी करते हैं, तो कभी राम मंदिर पर लड़ते और लड़ाते हैं। अब दोनों को लगा कि मंदिर मस्जिद से कोई फायदा नहीं होगा तो राफेल पर लडऩा शुरू कर दिया। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पूरी जांच करायेगा जिसके बाद सच्चाई सामने आयेगी। हालांकि लगता नहीं कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई घोटाला करेगा। 


आरूषि पाण्डेय 
ने कहा कि बीजेपी ने पांच साल तक सिर्फ वादे किये और काम तो कुछ किया नहीं। सिर्फ मीडिया में अपनी तारीफ के पुल बंधवाये। इससे कोई फायदा नहीं होगा। रफेल मामले में अगर वो साफ और सच है तो खुद आगे आकर सच्चाई बताये और जो सुबूत मांगे जा रहे हैं वो दे दे। लेकिन सच्चाई तो यह है कि राफेल मामले में घोटाला हुआ है। 

पंखुडी मिश्रा का मानना है कि कांग्रेस सरकार में तो घोटाले ही घोटाले हुए थे। कांग्रेस खुद जैसा ही बीजेपी को भी मानती है। उसे लगता है कि जैसे उसने घोटाले और भ्रष्टïाचार किया था वैसे ही बीजेपी ने भी किया होगा। लेकिन यह उसकी गलतफहमी है। राफेल से कुछ नहीं होगा, अगर कांग्रेस के पास पुख्ता सुबूत है तो वो सबको बताये, किसी को झूठ में फंसाये न।

ईशान कहते हैं कि कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को लगता है कि मोदी सरकार और बीजेपी भ्रष्टï हैं। जबकि उनकी पार्टी सबसे ज्यादा भ्रष्टïाचार में लिप्त थी। बीजेपी ने पांच साल कोई भ्रष्टïाचार नहीं किया और न ही राफेल में कोई घोटाला हुआ है। वैसे सुप्रीम कोर्ट सच की तह तक जायेगा और सच्चाई सामने आयेगी। 

मोहम्मद ने कहा कि अब तो चुनाव भी आ गये और कुछ ही दिनों में यह मामला पूरी तरह से शांत हो जायेगा। अगले चुनाव में फिर कोई नया मुद्दा आ जायेगा। यह तो राजनीतिक पार्टियों का काम है कि चुनाव में कोई न कोई मुद्दा लेकर आते हैं और एक दूसरे को घेरते हैं। राफेल का जो भी गुनाहगार है उसे कोर्ट सजा देगा। 




No comments