Breaking News

रेलवे ने चेकिंग अभियान चलाकर वसूला जुर्माना

HTN Live
लखनऊ (सं)। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे आलोक सिंह के निर्देशन में टिकट बिक्री और आय में बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखकर सम्पूर्ण पूर्वोत्तर रेलवे पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाये जा रहे हैं।
इसी क्रम में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक टिकट जांच पूर्वोत्तर रेलवे जगतारा संगम के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 55050, 18191, 15053, 15009, 22532, 55062, 55049 एवं 15045 में लखनऊ बुढ़वल एवं लखनऊ सीतापुर रेलखण्ड में बस रेड टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 34 बिना टिकट व अनियमित टिकट वाले यात्रियों से किराये एवं जुर्माना के रूप में 8760 रुपये की वसूली की गयी।  

No comments