Breaking News

होली को लेकर ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

HTN Live


लखनऊ (सं)। होली को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि होली में मुम्बई से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है। इसके चलते यात्रियों के आने और वापसी को ध्यान में रखते हुए तीन अप्रैल तक एसी और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियां लगाई जायेंगी।
जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे उनमें 19021 बांद्रा लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एक स्लीपर 2 से 30 मार्च तक, 19022 लखनऊ जंक्शन बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक स्लीपर 4 मार्च से एक अप्रैल तक, 19037 बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस एक थर्ड एसी 3 से 31 मार्च तक, 19038 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक थर्ड एसी 4 मार्च से 3 अप्रैल तक,
19039 बांद्रा मुजफ्फरपुर टर्मिनस एक्सप्रेस एक थर्ड एसी 2 से 30 मार्च तक, 19040 मुजफ्फरपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक थर्ड एसी 5 मार्च से 2 अप्रैल तक लगेंगी। इसके 
अलावा 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में तीन एवं पांच मार्च को गोरखपुर से एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी लगेगी। 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में चार एवं छह मार्च को पनवेल से एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी लगेगी। 15063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में चार मार्च को गोरखपुर से एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी लगेगी।
15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में पांच मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी लगेगी।

No comments