Breaking News

एनईआर कई ट्रेनों को देगा अतिरिक्त ठहराव

HTN Live

लखनऊ (सं)। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव करने जा रहा है। यह ठहराव प्रयोग के तौर पर छह माह के लिए होगा। बान्द्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच चलने वाली अवध एक्सप्रेस का ठहराव नौ मार्च से हरौनी स्टेशन पर शुरू किया गया है। ये ट्रेन सुबह 5.36 बजे पहुंचेगी और एक मिनट बाद रवाना हो जायेगी। वापसी में हरौनी स्टेशन पर रात 9.23 बजे पहुंचेगी। ऐसे ही पुणे लखनऊ एक्सप्रेस पुखराया स्टेशन पर दोपहर 1.10 बजे पहुंचकर दो मिनट बाद छूटेगी। वापसी में लखनऊ पुणे एक्सप्रेस पुखराया में सुबह नौ बजे पहुंचेगी।
इसी क्रम में डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का ठहराव कामपुर स्टेशन पर होगा। यह ट्रेन शाम 6.55 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना हो जायेगी। वापसी में लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस स्टेशन पर सुबह 5.42 बजे पहुंचेगी। जबकि कटिहार नई दिलली हमसफर एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 9.24 बजे पहुंचेगी और एक मिनट रुकेगी। वापसी में नई दिल्ली.कटिहार हसफर एक्सप्रेस अलीगढ़ में दोपहर 3ण्28 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में गुवाहाटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस अक्षयवट रायनगर स्टेशन पर सुबह 6.14 बजे पहुंचेगी और वापसी में जम्मूतवी गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस अक्षयवट स्टेशन पर रात 2.23 बजे पहुंचेगी।

No comments