पेंटिंग कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस का कहना पारिवारिक विवाद के चलते की आत्महत्या
HTN Live
लखनऊ ,7 मार्च।
गुड़म्बा इलाके में रहने वाले एक पेंटिंग कारीगार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि कारीगार ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है।
गुड़म्बा के आदिलनगर इलाके मेें 30 वर्षीय संदीप अपने परिवार संग रहता था। संदीप पेश से पेंटिंग कारीगर था। बताया जाता है कि बीती रात संदीप का अपने पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद संदीप अपने कमरे में सोने के लिए चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो संदीप को जगाने के लिए आवाज लगायी पर संदीप ने कोई जवाब नहीं दिया। परिवार वालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो संदीप का शव पंखे के हुक में साड़ी के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर गुड़म्बा पुलिस भी पहुंच गयी। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ संदीप के शव को बाहर निकाला गया। छानबीन के बाद पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप के कमरे से पुलिस को शराब की खाली बोतल भी मिली। संदीप के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि संदीप ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।
No comments