Breaking News

राफेल डील के अहम दस्तावेज के चोरी

HTN LivL
नई दिल्ली: राफेल डील के अहम दस्तावेज के चोरी हो जाने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है. अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''सुरक्षा की अंतिम गारंटी चौकीदार नहीं थानेदार देता है और जनता थानेदार है. चौकीदार की चोरी पकड़ी गयी अब थानेदार सज़ा देगा. राफ़ेल तो उड़वा नहीं सके इसलिए स्टंटमैन ने राफ़ेल की फ़ाइल ही उड़वा दी.'' राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने आज बार फिर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने डील में प्रधानमंत्री के दखल का आरोप लगाते हुए आपराधिक जांच की मांग की.

राहुल गांधी ने क्या कहा

राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने आज बार फिर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने डील में प्रधानमंत्री के दखल का आरोप लगाते हुए आपराधिक जांच की मांग की. राहुल गांधी ने कहा कि अगर पीएम निर्दोष हैं तो खुद जांच क्यों नहीं करवाते हैं. इसके साथ राफेल से जुड़ी फाइलें गायब होने पर पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर फाइलें गायब हुई हैं तो उन दस्तावेजों के जरिए जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं? गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं।'' उन्होंने दावा किया, '' कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है।'' गांधी ने कहा, ''न्याय सबके लिए होना चहिए। एक तरफ आप कह रहे हैं कि कागज गायब हो गए हैं । इसका मतलब है कि ये सच्चे हैं। इन कागजों में साफ है कि प्रधानमंत्री ने समानांतर बातचीत की है। इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल की आपूर्ति समय पर नहीं हुई क्योंकि मोदी जी अनिल अंबानी को पैसा देना चाहते थे। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपकी सरकार है जिस पर चाहिए कार्रवाई करिये। लेकिन प्रधानमंत्री पर कार्रवाई करिये। प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में देरी की, अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले।

20 का सिक्का खनके गा जेबों में

अब आप 20 रुपये के नोट की तरह 20 रुपये का सिक्का भी अपनी जेब में रखकर घूम सकते हैं. वित्त मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की है कि जल्द ही ये सिक्के बाजर में आ जाएंगे. इन सिक्कों को लेकर वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.अब जल्द ही आपके हाथ में 20 रुपये का सिक्का हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने 6 मार्च को देश में पहली बार 20 रुपये का सिक्का चलाने की अधिसूचना जारी की है। देश में जारी होने वाला यह सिक्का दस रुपये के सिक्के से कुछ मिलता जुलता होगा। 20 रुपये का यह सिक्का 27 एमएम आकार का होगा। सिक्के की आउटर रिंग 65 फीसद कॉपर, 15 फीसद जिंक और 20 फीसद निकल होगा। जबकि भीतर के डिस्क में 75 फीसद कॉपर, 20 फीसद जिंक और पांच फीसद निकल होगा। 20 रुपये के सिक्के के आगे वाले भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह होगा, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। सिक्के में बायीं ओर हिंदी में 'भारत' और दायीं ओर अंग्रेजी में 'INDIA' शब्द लिखा होगा। 10 रुपये के सिक्के के उल्ट, 20 रुपये के सिक्के के किनारों पर कोई निशान नहीं होगा।

No comments