Breaking News

स्कूल की दीवार अचानक भरभरा कर गिरी एक टीचर मामूली रूप से घायल

HTN Live


मौरंग के ढेर की वजह से गिरी दीवार
सआदतगंज के वजीरबाग इलाके की है घटना
लखनऊ ,7 मार्च। 
सआदतगंज के वजीरबाग इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में बनी एक दीवार अचानक ढह गयी। दीवर के मलबे की चपेट में आने से एक टीचर को मामूली चोट लगी है। बताया जाता है कि जिस कमरे की दीवार गिरी है, उस कमरे में मौरंग रखी जा रही थी। अधिक दबाव पडऩे की वजह से यह हादसा हुआ। 
सआदतगंज वजीरबाग चरही चमन मस्जिद के पास जफरूल हसन का एसबी माडल एजुकेशन सेन्टर इंगलिश मीडियम नाम से स्कूल है। यह स्कूल कक्षा आठ तक का है और इस स्कूल में करीब दो सौ बच्चे पढ़ते हंै । गुरुवार की सुबह रोज की तरह स्कूल खुला हुआ था। स्कूल मे बच्चों की परिक्षा चल रही थी। इस बीच स्कूल परिसर में ही बने एक कमरे की चार इंच की दीवार ढह गयी। घटना के वक्त कमरे के बगले में बनी एक कक्षा में शिक्षिका उज़मा बैठकर कापियां चेक कर रही थीं। इससे पहले की वह दीवार के मलबे की ज़द में आजी उज़मा ने फुर्ती के साथ छलांग लगा दी और मलबे से दूर जाकर गिर गयी। इस हादसे में उनको मामूली चोट लगी। स्कूल की दीवार गिरने की खबर इलाके मे जंगल की आग की तरह से फैल गयी । हादसे की खबर सुन कर आसपास के लोग वहां जमा हो गये। हर कोई अपने बच्चे के बारे में पूछ रहा था। इसके बाद स्कूल प्रबंधक ने लोगों को बताया कि दीवार गिरने से किसी को कोई चोट नहीं लगी है। प्रबंधक की बात सुनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे की खबर पाकर मौके पर सआदतगंज पुलिस भी पहुंच गयी। छानबीन की गयी तो पता चला कि स्कूल में निर्माण कार्य के लिए टीन शेड के बने कमरे में मौरंग रखी जा रही थी। दीवार पर मौरंग का अधिक दबाव पडऩे की वजह से कमरे में बनी दीवार अचानक ढह गयी। 

No comments