Breaking News

कराटे: लखनऊ को पहले दिन खुशी व पीर मोहम्मद ने दिलाये स्वर्ण पदक

HTN Live


गौतमबुद्धनगर ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनाया दबदबा
लखनऊ। गौतमबुद्धनगर के कराटे खिलाडिय़ों ने प्रदेशीय कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता में पहले दिन तीन स्वर्ण, दो रजत के साथ बढ़त बना ली। 
जानकीपुरम स्थित राक गार्डन कराटे अकादमी में आज पहले दिन मेजबान लखनऊ के लिए दो स्वर्ण पदक खुशी यादव ने कैडेट बालिका काता 14-15 वर्ष में और पीर मोहम्मद ने कैडेट बालक काता 14-15 वर्ष में जीते। खुशी और पीर मोहम्मद ने कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीते। पहले दिन लखनऊ के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। 
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन के मुख्य अतिथि राम जी दास, वरिष्ठ अधिवक्ता, और विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान चेयरमैन एस आर ग्रुप ने किया। समारोह की अध्यक्षता रचना गोविल कार्यकारी निदेशक, साई लखनऊ ने की। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह भी मौजूद थे। 
पहले दिन के पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं।
कैडेट बालिका काता (14-15 वर्ष)
स्वर्ण: खुशी यादव (लखनऊ), रजत: प्रियांशी श्रीवास्तव (गौतमबुद्धनगर), कांस्य: आराध्या यादव (कानपुर) व मोहिनी गोंड (वाराणसी)।
कैडेट बालक काता (14-15 वर्ष)
स्वर्ण: पीर मोहम्मद (लखनऊ) रजत: हरीश रावत (गौतमबुद्धनगर) कांस्य: रेव चन्ना (लखनऊ) व अभिषेक वर्मा (कानपुर)।
कैडेट बालिका कुमिते (54 किग्रा से कम, 14-15 वर्ष)
स्वर्ण: निक्की (गौतमबुद्धनगर) रजत: प्रिया कुमारी (गाजियाबाद) कांस्य: शान चौधरी (आगरा) व श्रेया सिंह (आजमगढ़)
कैडेट बालिका कुमिते (54 किग्रा से ज्यादा, 14-15 वर्ष)
स्वर्ण: शुभी चौहान (गौतमबुद्धनगर) रजत: सौम्या (लखनऊ) कांस्य: अनुष्का गर्ग (गाजियाबाद) व वैशाली गोयल (आगरा)।
कैडेट बालिका कुमिते (47 किग्रा से कमए 14-15 वर्ष)
स्वर्ण: संध्या गौतम (गौतमबुद्धनगर) रजत: खुशी यादव (लखनऊ) कांस्य: बेनजीर राव (सहारनपुर) व इशु (आगरा)।
कैडेट बालक कुमिते (57 किग्रा से कमए 14-15 वर्ष)
स्वर्ण: युवराज सिंह यादव (बलिया) रजत: पीर मोहम्मद (लखनऊ) कांस्य: सूरज यादव (आजमगढ़)व मानव गुप्ता (गाजियाबाद)।   

No comments