देवों के भी देव है भगवान विश्वकर्मा: महापौर
HTN Live
आज दिनाँक 31/03/2019 को ककुहास पाँचाल ब्राह्मण सभा द्वारा कटरा मकबूलगंज स्थित विश्वकर्मा मन्दिर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने उक्त स्थल पर पहुँचकर सभी को होली की बधाई देते हुए संगठन के लोगो के साथ फूलो की होली भी खेली।
इस मौके पर संस्था की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा शर्मा ने महापौर को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सृष्टि के प्रथम सूत्रधार भगवान विश्वकर्मा जी देवताओं के भी देव है, सभी देवताओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर कुछ न कुछ प्राप्त किया है।
आगे महापौर जी ने पाँचाल ब्राह्मण सभा से कहा कि वह उनके साथ है, और समाज और संगठन के माध्यम से आई हुई हर समस्या को उचित स्थान पर उठाकर उसका निदान करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग संस्था के अध्यक्ष रामकैलाश शर्मा, महामंत्री सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राम भजन शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा कामता प्रसाद शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पांचाल ब्राह्मण सभा के लोग उपस्थित रहें।

Post Comment
No comments