Breaking News

पुलिस लाइन गोण्डा में हर्षोल्लास के साथ हुआ होली मिलन समारोह का आयोजित

HTN Live
आज दिनांक 22.03.2019 को पुलिस लाइन गोण्डा के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें *पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा आर0पी0 सिंह* द्वारा परिसर में मौजूद सभी कर्मियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। इस वर्ष जनपद में होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस परिवार की सराहना की गयी व समस्त गोण्डा पुलिस के अधि0/कर्मचारियों को उत्तम प्रवष्टि देने हेतु सम्बंधित को आदेशित किया गया।
     इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार व सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य सभी अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


No comments