Breaking News

लखनऊ: दो साल में सात वॉर्डों में बिछेगी सीवर लाइन

HTN Live
लखनऊ। दो साल में कैंट विधानसभा और उसके आसपास के सात वॉर्डों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो जायेगा। अमृत योजना के तहत इस प्रॉजेक्ट का शिलान्यास हो चुका है। 
योजना के मुताबिक वर्ष 2020 तक इन सातों वॉर्डों से होते हुए करीब 200 किमी लंबी सीवर लाइन बिछा दी जायेगी। इस पर करीब 170 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जल निगम के मुताबिक सीवर लाइन बिछाये जाने के बाद इन वॉर्डों में रहने वाले करीब 34000 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। 
जल निगम के प्रॉजेक्ट मैनेजर खालिद के मुताबिक गुरु गोविंद सिंह वॉर्ड, गीतापल्ली वॉर्ड, ओमनगर वॉर्ड, रामजी लाल नगर वॉर्ड, गुरुनानक नगर वॉर्ड, बाबू कुंज बिहारी वॉर्ड और सरदार पटेलनगर वॉर्ड से होते हुए सीवर लाइन बिछाई जायेगी। इस लाइन को बिजनौर में बन रहे एसटीपी से जोड़ा जायेगा। सीवर लाइन का काम कराने के लिए 
कैंट विधायक डॉ रीता बहुगुणा जोशी, कानून मंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री नानक चंद्र लखमानी, सुरेश चंद्र तिवारी और मयंक जोशी ने काफी प्रयास किये थे। बताते चले कि बीते कई सालों से इन सातों वार्डों में सीवर की काफी दिक्कत थी। वार्ड के लोगों की बार बार शिकायत पर सीवर की समस्स्या को दूर करने की पहल शुरु हो गयी है जो कि दो सालों में पूरी हो जायेगी।

No comments