Breaking News

मुख्य मंत्री जी पुराने फ्लैट्स बिके नहीं, नये नौ मंजिला की कवायद शुरु

HTN Live

ऐशबाग में 248 फ्लैट और बना रहा एलडीए

लखनऊ। लखनऊ विकास की विभिन्न योजनाओं में लगभग 4000 से अधिक फ्लैट खली पड़े हैं। कई बार पंजीकरण खोलने के बाद भी एलडीए फ्लैट नहीं बेच सका है। एलडीए ने बिना डिमांड के विभिन्न योजनाओं में बहुमंजिला फ्लैट खड़े कर दिये। अब ऐशबाग में 248 फ्लैटों की 9 मंजिला आवासीय योजना बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। अपार्टमेंट बनाने की नीति से एलडीए की अरबों की संपत्ति फंसी हुई है। एलडीए ने कानपुर रोड, कुर्सी रोड, सीतापुर रोड, जानकीपुरम, सीजी सिटी और गोमती नगर विस्तार में ग्रुप हाउसिंग की कई योजनाएं लांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी विस्तार छोड़कर एलडीए के फ्लैट खाली पड़े हैं। आलम यह है आवासीय योजनाओं 4 हजार से अधिक फ्लैट खाली पड़े हैं। इन फ्लैटों को बनाने में प्राधिकरण ने अरबों रुपये खर्च कर दिए हैं। इन्हें बेचने के लिए दर्जनों बार पंजीकरण खोला गया लेकिन लोगों ने उत्साह नहीं दिखाया। हाल यह है कि पहले आओ पहले पाओ योजना शुरु करने पर भी फ्लैट खरीदने वाले नहीं आ रहे हैं। ऐशबाग योजना में भदेवां में लगभग 9327.28 लाख रुपये की लागत से 248 फ्लैट बनेंगे। यहां ईदगाह स्थित प्राधिकरण ने नौ मंजिला आवासीय योजना प्रस्तावित की है। प्राइम लोकेशन पर यह योजना हजरतगंज, चारबाग और आलमबाग से यह योजना काफी नजदीक है। एलडीए अफोर्डबुल व सर्विस अपार्टमेंट की नयी हाउसिंग योजना तैयार कर रहा है। पांच मीटर कूड़ा हटाने के बाद यहां पाइलिंग शुरु की गई है। निर्माण एजेंसी के मैनेजर रमेश पांडेय ने बताया कि एक साल की मेहनत के बाद काम शुरु कर दिया गया है। ढाई साल में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। बताया करीब पांच मीटर कूड़ा हटाने के बाद लेवलिंग का काम किया जा रहा है। 27 मीटर गहराई में पाइलिंग होने से प्रोजेक्ट की लागत बढ़ेगी, जिससे फ्लैटों की कीमत पर असर पड़ेगा। ऐशबाग में प्रस्तावित निर्माण स्थल पूर्व से नगर निगम का डम्पिंग ग्राउंड होने के कारण इस स्थल पर लगभग 17 मीटर गहराई तक कूड़ा भरा हुआ था। स्थल पर कूड़े को फाउंडेशन के लेबिल तक हटाने के बाद पाइलिंग का काम हो रहा है। परियोजना वास्तुविद मेसर्स मुरालेज एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने गत महीने पहले स्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद स्थल पर चिन्हित स्थानों पर 750 एमएम डाया की 27 मीटर गहरी पाइल बनाने पर दिक्कत का सामना करना पड़ा था। असल में नीचे स्लज होने के कारण पाइल का बोर क्लैप्स हो रहा था। इससे स्थलीय स्थितियों को देखते हुए हाइड्रोलिक मशीन से पाइलिंग का कार्य शुरु किया गया है। टेस्ट पाइल कास्टिंग के बाद 28 दिन पर पाइल का लोड टेस्ट कराया गया। इस टेस्ट के बाद स्ट्रक्चरल डिजाइन प्राप्त होने के बाद बहुमंजिले भवनों का फाउंडेशन का कार्य एजेंसी बॉबी इन्फ्रस्ट्रक्चर ने शुरु कर दिया है। क्षेत्रफल 15121-81 वर्ग मीटर में 3,0539.10 वर्ग मीटर बिल्टअप क्षेत्र होगा। दो एफआर वाली इस योजना में 3790 वर्ग मीटर क्षेत्र स्टिल्ट फ्लोर एरिया होगा। नौ मंजिला इस योजना में प्रथम से लेकर सात मंजिल तक फ्लैट 3540.90 वर्ग मीटर के होंगे जबकि आठवां तल का क्षेत्रफल 2815.75 वर्ग मीटर तथा नवें तल का क्षेत्रफल 2447.25 वर्ग मीटर होगा। 248 फ्लैट की इस योजना में भूतल व प्रथम तल पर क्लब हाउस भी बनेगा। इसके साथ ही 400 गाडिय़ों की कार पार्किंग तथा 60 दो पहिया गाडियां खड़ी करने के लिए पार्किंग भी प्रस्तावित है। 

No comments