Breaking News

HTN Live
मो0 शानू
गढ़ी पीर खां इलाके में पानी के साथ आ रही बालू
नाराज लोगों ने विभाग के खिलाफ जताया विरोध
लखनऊ। गढ़ी पीर खां इलाके में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां लगे मिनी ट्यूबवेल से बालू युक्त पानी बीते कई दिनों से आ रहा है। सोमवार को इलाके के लोगों ने एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जतायी। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार दर्ज करवाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहां तक की पिछले दो दिन से मिनी ट्यूबवेल का मोटर भी काम नहीं कर रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में बालाघाट से आने वाला सप्लाई का पानी भी बहुत कम समय के लिए आता है। इस वजह से सभी लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। 12 साल पहले पानी की बेहतर सप्लाई के लिए जलकल ने मिनी टयूबवेल लगवाया था, जिससे कि यहां के 200 परिवार को पानी सप्लाई हो सके। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पिछले दो साल से गंदा पानी आ रहा था, लेकिन अब यह समस्या बढ़ गई है। इसकी शिकायत करने के बावजूद यहां कोई जांच के लिए भी नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि जल्द ही जलकल जीएम के कार्यालय का घेराव किया जायेगा। जीएम जलकल, एसके वर्मा ने बताया कि एक्सईएन को निर्देश दिया जायेगा कि ट्यूबवेल की जांच करे। जो भी कमी होगी उसको पूरा किया जायेगा। 

No comments