चारबाग रेलवे स्टेशन पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
HTN Live
लखनऊ (सं)। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अब जब अपने देश का तिरंगा लहराता हुआ दिखेगा तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जायेगा। शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर देश का तिरंगा फहरया गया है। उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज डीआरएम सतीश कुमार और महापौर संयुक्ता भाटिया की मौजूदगी में लगाया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशनुसार अखिल भारतीय स्तर पर ए वन श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का आदेश जारी किया गया था। जिस पर काफी समय से इसको लगाने का काम चल रहा था। लेकिन शनिवार को आखिरकार स्टेशन पर राष्ट्रीय धवज फहराया गया। उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गला तिरंगा लगभग 100 फिट ऊंचा है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने बटन दबाकर तिरंगा फहरया। ध्वज का आकार 30 बाई 20 फिट का है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे सतीश कुमार ने बताया कि ध्वज की स्थापना राष्ट्रवाद का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज के स्थापना का मकसद सार्वजनिक स्थानों पर हमारे देश के प्रतीकों को प्रदर्शित करना है। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया तथा आरपीएफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक काजी मेराज अहमद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ओपी तिवारी, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कौस्तुभ मणि और स्टेशन निदेशक सुदीप सिंह सहित यात्री व रेलकर्मचारी मौजूद रहे।
No comments