Breaking News

संग्रहालय कर्मचारियों ने ताला लगाकर किया प्रदर्शन

HTN Live

लखनऊ (सं)। संग्रहालय परिसर में प्रदर्शन करके कर्मचारियों ने संग्रहालय में ताला लगा दिया। संस्कृति विभाग की ओर से हटाये गये प्रतिबंध के बाद कर्मचारी अपने वाहन अंदर ला सकेंगे। लेकिन निदेशक आरके सिंह के शहर से बाहर होने के कारण चिडिय़ाघर के कर्मचारियों ने पिछले फैसले का पालन करते हुए वाहनों को गेट से अंदर आने नहीं दिया। जिसके बाद संग्रहालय निदेशालय एवं लोककला संग्रहालय के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार की ओर से वन विभाग के सचिव संजय सिंह को आदेश पत्र भेजा गया है। जिसमें पुरानी व्यवस्था लागू कराने के साथ साथ संग्रहालय के कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए पार्क गेट खोले जाने की मांग भी रखी गयी है।

No comments