Breaking News

अमिता दुबे की कृति संवेदनशील रचनाकार, डॉ. शंभुनाथ का लोकार्पण

HTN Live

लखनऊ (सं)। उप्र हिन्दी संस्थान की प्रधान सम्पादक और शहर की जानीमानी लेखिका डॉ. अमिता दुबे की 25वीं कृति संवेदनशील रचनाकार, डॉ. शंभुनाथ का शनिवार को लोकार्पण किया गया। यूपी प्रेस क्लब में आयोजित इस लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि और पूर्व राज्यसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उपन्यासकार डॉ. सुधाकर अदीब मौजूद थे। इस दौरान हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और एमपी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि काफी समय बाद कोई ऐसी पुस्तक आ रही है जोकि एक लेखक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के जरिये शंभुनाथ के बारे में और उनकी लेखनी को जानने का मौका मिलेगा। वहीं हिन्दी संस्थान के पूर्व निदेशक सुधाकर अदीब ने पुस्तक की लेखिका डॉ. अमिता दूबे की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक बेहतरीन लेखिका हैं और उन्होंने इस पुस्तक को बेहतरीन अंदाज में तैयार किया है। इस मौके पर डॉ. रश्मि शील अजयश्री यहां बतौर वक्ता मौजूद थे और मंच संचालन अलका प्रमोद ने किया। 

No comments