Breaking News

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 06 अदद चोरी की मोटरसाइकिल सहित 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

HTN Live


पुलिस अधीक्षक  महोदया खीरी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दिनांक 26.03.19 को समय करीब 20.30 बजे शारदानगर पुल के पास से 02 शातिर वाहन चोरों 1.साधू भार्गव पुत्र राम प्रकाश व 2. विकास गिरी पुत्र कमलेश गिरि को चोरी की 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिऱफ्तार अभियुक्तगण की निशानदेही पर जंगल नं० 10 उसिया से 04 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक सुसंगठित गिरोह है जो अवैध धनोपार्जन के लिए मोटरसाइकिलें चोरी कर उसे नेपाल राष्ट्र में ले जाकर बेच देते थे। उक्त गिरफ्तारी व  बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी।*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. साधू भार्गव पुत्र राम प्रकाश नि0 ग्राम सोनारीपुर थाना भीरा जनपद खीरी।
2. विकास गिरी पुत्र कमलेश गिरी नि0 रणा बाजार देवरिया थाना भीरा जनपद खीरी।

*बरामदगी*
1. हीरो HF Deluxe UP 31AN 9505
2. हीरो स्पलेण्डर ब्लैक UP 31AM 1143
3. होण्डा साइन UP 31AB 2017
4. बजाज सी0टी0 UP 31K 4359
5. बजाज प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट की।
6. हीरो स्पलेण्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट की।

No comments