Breaking News

सरस लोकरंग में लोक गीत और नृत्य की बही बयार

HTN Live


लखनऊ (सं)। अलंकार वुमेन एंड चाइल्ड एजूकेशनल इंस्टिट्यूट की ओर से मंगलवार को अलीगंज स्थित राजकीय अभिलेखागार में सरस लोक रंग फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को पेश किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्षद शैलेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की सत्या सिंह, कुसुम लता श्रीवास्तव, इंदु मिश्रा, पूनम कनवाल और प्रेमलता थापर मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पायल और अमिता जैन ने की। 
इस दौरान पारंपरिक गीत काल्यो घूम पड़ो मेलों में रामजी का भइले जन्म को इशिता श्रीवास्तव और नंदनी ने नृत्य के साथ प्रस्तुत किया। इसके बाद लुक छुप न जाओ जी, पर गौरांगी आनंद ने जब पारंपरिक नृत्य को पेश किया तो दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन तालियों से किया। इसके बाद स्वरा त्रिपाठी ने ऋतु बसंत की आई, सुकृति गुप्ता ने टूटी बाजू बंदरी पर एक एक कर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी और पहाड़ी लोकगीतों, घूमर नृत्यों संग अवधी लोकगीतों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

No comments