आफत हैं आज के जमाने की लड़कियां
HTN Live
आफत का प्रमोशन करने पहुंची गौहर खान के साथ बाकी अभिनेत्रियां
लखनऊ (सं)। पहले जमाने में लड़कियों को बेचारी कहा जाता था, लेकिन बदलते जमाने के साथ लड़कियां बेचारी नहीं बल्कि आफत कहा जाता है। आज के दौर की लड़कियों के व्यवहार पर आधारित वेब सीरीज आफत को लॉन्च करने पहुंची अभिनेत्री गौहर खान ने यह बातें कहीं। वेब सीरीज पांच अलग अलग मिजाज की लड़कियों की कहानी है। जिसमें चक दे इण्डिया में हरियाणवी खिलाड़ी कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली चित्रांशी रावत, छोटे पर्दे पर कई धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी निकिता दत्ता, अंशुल चौहान, पुष्टिï शक्ति और नीलम सीविया नवाबों के शहर पहुंचे।
वेब सीरीज में भले गौहर खान अभिनय नहीं कर रही हैं, लेकिन वो इसके प्रमोशन में जुटी हैं। इस मौके पर गौहर ने कहा कि अब जमाना बदल चुका है। पहले कोई भी काम करने से पहले लड़कियों को मां बाप की इजाजत लेनी पड़ती है, मगर अब लड़कियों को आजादी मिल चुकी है और वो किसी की इजाजत के बगैर हर जायज काम कर रही हैं और अपना नाम रौशन कर रही हैं। गौहर ने बताया कि उन्होंने कभी कोई काम करने से पहले अपने मां बाप की इजाजत नहीं ली और खुद ही अपनी जिन्दगी का हर फैसला किया है, हालांकि उन्होंने अपने फैसले से कभी मां बाप को शर्मिन्दा नहीं होने दिया। वेब सीरीज में फैजा नाम की लड़की का किरदार निभा रही चित्राशी रावत ने बताया कि फिल्म में उनको गालियां बकनी थी। इसके लिए उन्होंने दोस्तों से मदद ली और वर्कशॉप की। लेकिन इस किरदार को करने से पहले अपने पिता की इजाजत ली ताकि उनको इसका मलाल न हो कि बेटी ऐसा रोल कर रही है। चित्राशी ने बताया कि वेब सीरीज में लोगों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिल रहा है। फिल्म में अभिनय कर रही निकिता दत्ता ने बताया कि टीवी वाले वेब सीरीज में काम करते हैं तो लोग उसे टिकट टू बॉलीवुड का नाम देने लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, अगर अभिनेता अभिनय करना चाहता है तो वो कहीं भी काम करके खुश हो सकता है। फिल्म के बारे में अंशुल चौहान, पुष्टिï शक्ति और नीलम सीविया ने बताया कि यह लड़कियों की जिन्दगी पर आधारित कहानी है। जिसमें एक ऐसी लड़की है जो गालियां बकती है तो दूसरी गंजी है और कोई तलाकशुदा है तो कोई के जिस्म पर इतने बाल है कि कोई लड़का उससे शादी करने को तैयार नहीं होता है। इन्हीं सबके बीच पांचों अपनी अपनी जिन्दगी से खुश हैं और अपने हर फैसले खुद लेकर सफल हैं।
No comments