Breaking News

महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने चारबाग क्षेत्र का सघन दौरा किया

HTN Live


आज दिनाँक 06/02/2109 को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने चारबाग क्षेत्र का सघन दौरा किया।
चारबाग में होटल कावेरी से शर्मा होटल जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण देख महापौर ने जोनल अधिकारी बिन्नो रिजवी से स्थायी दुकानदारों को समान अपनी दुकान से बाहर न लगाने देने एवं पटरी दुकानदारों को एक क्रम में दुकान लगवाने के साथ ही प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन की अनिवार्यता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि जल्द ही 178 चिन्हित पटरी दुकानदारों को वेन्डिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।


चारबाग मेट्रो स्टेशन के सामने पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण एवं टैक्सी चालकों की मनमानी पर महापौर ने जोनल अधिकारी से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया। चारबाग होटल एवं रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के सुरेंद्र शर्मा ने महापौर को बताया कि जल एवं सीवर निकासी की व्यवस्था चाक चौबंद न होने के कारण जल भराव की समस्या से जनता को दो चार होना पड़ता है। महापौर ने नगर आयुक्त को मेट्रो प्रसाशन को पत्र लिखकर उनसे स्थलीय जानकारी साझा कर जल निकासी को व्यवस्थित करने के संबंध में पत्र लिखकर ले आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

महापौर ने वहां स्थित शराब ठेका हटाने के साथ ही फुटओवर ब्रिज के प्रवेश द्वार के सामने गंदगी एवं अतिक्रमण को भी हटवाने के निर्देश दिए।

मुस्लिम मुसाफिरखाना के पास पुरानी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जगह नई पेयजल एवं सीवर लाइन डालने हेतु कार्ययोजना तैयार करने की बात कही जिससे क्षेत्र को समस्याओं से निजात दिलायी जा सके।

महापौर ने सुदर्शन सिनेमा चौराहे पर लगे बिजली के खम्बे की स्थिति देखकर जोनल अधिकारी को सम्बन्धित विभाग को लिखकर उसको दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, जोनल अधिकारी बिन्नो रिज़वी, अधिशाषी अभियन्ता अमरनाथ, अवर अभियंता अंगद यादव, जलकल के अभियन्ता विजय त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments