गोमती सफाई के बाद पाकिस्तानी झण्डों को लगाई आग लखनऊ
HTN Live
। वरिष्ठ संवाददाता
पुलवामा में आतंकवादी घटना से नाराज स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने रविवार को गोमती तट पर गंदगी पर वार कार्यक्रम के बाद शहीद हुए 44 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दुख व नाराजगी प्रकट करते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और उनके झन्डो को आग के हवाले कर अमर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धान्जलि दी। श्रद्धान्जलि सभा में शामिल लोगों ने एक स्वर में पाकिस्तान पर हमला बोलने की मांग भारत सरकार से की। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक रणजीत सिंह ,पार्षद रेखा रोशनी, विष्णु तिवारी, संकल्प शर्मा, राजीव तिवारी, कृपा शंकर वर्मा, सपना तिवारी, अनुप्रिया, आशा, हेमा, उदय सिंह सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि सभा से पूर्व भारत माता की आरती की।


No comments