अभी अभी देश की बड़ी खबरें
HTN Live
*खाश खबर*
*✅इमरान के इनकार के बाद जैश ए मोहम्मद ने जारी किया वीडियो* पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से पुलवामा हमले को लेकर भारत के आरोपों को खारिज किया गया था। इमरान खान ने कहा कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। पाक पीएम के बयान के ठीक बाद जैश-ए-मोहम्मद की ओर से वीडियो जारी किया गया है और इसमें संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
टाइम्स नाउ चैनल को यह वीडियो मिला है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इस वीडियो में दावा कर रहा है कि वह पुलवामा जैसे हमलों को जब चाहे तब अंजाम दे सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने भारते के दावों को खारिज किया था और कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो इसका जवाब दिया जाएगा।
✅विदेश मंत्रालय का Imran Khan को जवाब- हमें कोई आश्चर्य नहीं कि पाकिस्तान ने पुलवामा हमले को आतंकवाद की कार्रवाई मानने से इनकार कर दिया, ना तो हमले की निंदा की और ना ही शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की
✅पुलवामा अटैक: चीन की अपील, संयम बरतें भारत और पाकिस्तान
✅प्रधानमंत्री narendramodi के भाई प्रहलाद दामोदर भाई मोदी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन दर्शन पूजन के बाद प्रयागराज हुए रवाना।पीएम मोदी के भाई का दौरा रहा गोपनीय।
✅कैप्टन का इमरान को जवाब ' लेक्चर मत दो, मसूद अजहर को सौंपो '
✅तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके बीच गठबंधन का ऐलान
✅महबूबा ने इमरान खान के सुर में मिलाया सुर, बोलीं 'पाक PM को मिलना चाहिए एक मौका'
✅' देश को बुलेट ट्रेन की नहीं, बुलेट प्रूफ जैकेट की जरूरत ' : TMC सांसद
✅कपिल शर्मा ने सिद्धू का ऐसे किया सपोर्ट, लोग बोले ' इन्हें भी भेजो पाकिस्तान '
*✅पुलवामा हमले पर अरुण जेटली का पाक पीएम इमरान खान को करार जवाब*
जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं बताने पर बीजेपी नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अरुण जेटली ने पाक पीएम इमरान खान को करार जवाब दिया है। अरुण जेटली ने कहा कि पुलवामा में हमले के बाद खुद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली तो इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहते हैं इमरान खान। अरुण जेटली ने कहा कि जैश के कबूलनामें के बाद भी अब क्या चाहते हैं पीएम इमरान खान। गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में crpf के 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी मौलाना मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली। हमले से आक्रोशित भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया। जिसके बाद मंगलवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इस मामले में कहा कि भारत सरकार बिना सबूतों के हमारे ऊपर आरोप लगा रही है।
✅पुलवामा में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए- मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव देगा।
✅लखनऊ: 20 हज़ार का ईनामी गिरफ्तार, एसटीएफ ने एटा से घुमंतू गिरोह के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया, आरोपी महेंद्र उर्फ मेहेर हसन पर डकैती, हत्या के प्रयास के कई मामले
*✅आतंकी हमलों के लिए चीन, पाकिस्तान को दोष देना बंद करे भारत: चीनी मीडिया*
चीन की मीडिया ने पुलवामा हमले को लेकर कहा है कि भारत को बिना सबूत के हमले का दोष पाकिस्तान पर लगाने की बजाय अपनी आतंक विरोध नीति को दोबारा बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। उसने कहा है कि भारत को बिना किसी सबूत के संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आतंकवादी के तौर पर सूचीबद्ध करने के प्रयासों को रोकने के लिए चीन को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। चीनी मीडिया ने कहा है कि भारत अजहर के खिलाफ सबूत देने में नाकाम रहा है और चीन ने अजहर को आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रति सावधानी बरती है। ये सारी जानकारी नेशनलिस्ट टैबलॉइड ग्लोबल टाइम्स के पीपल्स डेली में पब्लिश की गई है। जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का मुखपत्र है। हमले को लेकर भारत सरकार के सभी दावों को इसमें खारिज किया गया है।
*✅भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार* पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में उनकी मदद मांगी। कुरैशी ने अपने पत्र में लिखा, ‘मैं भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बल प्रयोग के खतरे के कारण हमारे क्षेत्र में खराब हो रहे सुरक्षा हालात की ओर आपका ध्यान आकर्षित करता हूं।’ भारत ने कश्मीर मामले पर किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को नकार दिया है और वह कहता आया है कि भारत एवं पाकिस्तान के संबंधों से जुड़े सभी मामलों को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच से पहले ही इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बेतुकी बात है। कुरैशी ने आरोप लगाया कि भारत ने घरेलू राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण बयानबाजी जानबूझकर बढ़ा दी है और तनावपूर्ण माहौल पैदा किया है। उन्होंने लिखा कि भारत ने यह भी संकेत दिया है कि वह सिंधु जल संधि से पीछे हट सकता है।
🅰रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बयान पर कहा- मैं यहां पर नहीं बताना चाहूंगी कि कैसे सरकार इसका जवाब देगी क्योंकि देश के हर व्यक्ति के अंदर जो गुस्सा और निराशा है उसे शब्दों व्यक्त नहीं किया जा सकता
🅰महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा, ''पाकिस्तान को पठानकोट हमले पर डोजियर दिया गया था, लेकिन षड्यंत्रकारियों को दंडित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।"
🅰 प्रयागराज - माघी पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबतक 60 लाख लोगों ने स्नान कर लिया, 2 करोड़ लोगों के स्नान करने की सम्भावना, संगम के 40 घाटों पर लोग स्नान कर रहे।
🅰पुलवामा हमला: भारत की कोशिशें लाई रंग, फ्रांस ने कहा- मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराएंगे
🅰जम्मू-कश्मीरः राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आज शाम 7 बजे पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया।
🅰दिल्ली- ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सदन में मौजूद, अमित शाह से मिलने गए हैं ओम प्रकाश राजभर, अभी तक अमित शाह से नहीं हो सकी मुलाकात।
(सभी खबरे सूत्रो से)

No comments