कैबिनेट मंत्री ने किया 'भारत के मन की बात' की पेटिका का शुभारंभ
HTN Live
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
भारत के मन की बात की पेटिका का शुभारंभ बुधवार को रंजन कैफे हजरतगंज चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से सभी नागरिक अपना सुझाव प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचा सकेंगे। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अमित गुप्ता,सुनील यादव, शिव शंकर शर्मा, मुकेश रस्तोगी, दीपक सोनकर समेत कई लोग मौजूद रहे।

No comments