Breaking News

तिकोला गॉव में महिला की हत्या का एसपी ग्रामीण ने किया खुलाशा,महिला के पति को गिरफतार कर भेजा जेल

HTN Live



महिला के प्रेमी पर भी होगी कार्यवाही
जलालाबाद।गाँव तिकोला में महिला की हुई हत्या के मामले में एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने खुलाशा करते हुए आरोपी पति को गिरफतार कर जेल भेज दिया।
 एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि मृतका सीता के पति मनोज को गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी के गॉव के ही निकेश के साथ अवैध संबंध थे।कई बार मना करने के बाबजूद चालचलन में कोई सुधार नही हुआ ।29 जनवरी की रात जब वह खेत से लौटा तब उसकी पत्नी सीता घर के बाहर निकेश से बात कर रही थी उसे आता देखकर निकेश मौके से भाग निकला ।इसी गुस्से में उसने नल के पास पड़े बिजली केबिल के दो टुकड़ो में से एक को उठाया और पत्नी की गर्दन में लपेटकर बहगुल नदी के पास ले गया और वहां उसने उस तार से पत्नी की गर्दन कस दी जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत ही गई ।
इस मामले में मृतका के भाई प्रमोद ने अपने बहनोई मनोज तथा भांजे पवन पर हत्या का  मुकदमा दर्ज कराया था।  कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान इस हत्याकांड में मृतका के पुत्र पवन की कोई भूमिका नहीं पाई गई। कोतवाल ने बताया कि जांच में निकेश का नाम सामने आया है उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

No comments