ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सैकड़ो पद अभी भी रिक्त पड़े हैं और चयनित अभ्यर्थी मारे-मारे घूम रहे हैं।
HTN Live
ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की प्रतियोगी परीक्षा 2016 में पास की। शारीरिक परीक्षा, साइकिल दौड़ भी निकाल ली। आयोग के इंटरव्यू का दो बार सामना किया और अपनी काबिलियत साबित की। इसके बावजूद 2018 में परिणाम घोषित हुआ तो यह सभी वेटिंग लिस्ट में थे। जबकि विज्ञापित हुए कुल पदों में से सैकड़ो पद अभी भी रिक्त पड़े हैं और चयनित अभ्यर्थी मारे-मारे घूम रहे हैं।
बेरोजगारी के दौर में गोमती नगर स्थित अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के दफ्तर पिकअप भवन परिसर में ऐसे सैकड़ो युवक सोमवार को अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे। वीडीओ वेटिंग लिस्ट मोर्चा बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने चारबाग से पिकअप भवन तक अधिकार यात्रा भी निकाली। अभ्यर्थियों ने - पद भी खाली है, हम भी काबिल हैं का नारा बुलंद किया। मोर्चा के सचिव उमाशंकर बताते हैं कि 3133 पदों पर चयन होना था। आयोग ने 2942 पदों का परिणाम घोषित किया। अन्य पदों की विदहेल्ड लिस्ट जारी कर दी। मंत्री जिशान अली बताते हैं कि यही नहीं पहले से कहीं सरकारी पद पर काम कर रहे लोगों को भी सूची में शामिल कर लिया। इनमें से 169 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण ही नहीं लिया और यह पद खाली रह गए। यहीं नहीं शिक्षक और पुलिस की परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों ने भी वीडीओ का पद छोड़ दिया है। इस तरह से करीब 350 पद खाली पड़े हैं। इन अभ्यर्थियों ने रिक्त पदों सापेक्ष प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग की है। इनका कहना है कि अभ्यर्थियों का कटऑफ भी चयनित अभ्यर्थियों के बराबर है।

No comments