Breaking News

आसिफ रिजवी पचास शिक्षाविद् में शामिल

HTN Live


लखनऊ (सं)। राजधानी के एजाज रिजवी कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक आसिफ जमां रिजवी को मुंबई में वल्र्ड एजुकेशन कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया है।

आसिफ रिजवी को इनोवेटिव एजुकेशन लीडर्स अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेस हर क्षेत्र के ऐसे लीडर्स को सम्मानित करता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है।

संस्था एशिया, अफ्रीका और अमेरिका आदि महाद्वीपों की हस्तियों को सम्मानित करती है।


सम्मानित की गयी हस्तियों का चयन प्रो. इंदिरा पारिख, हरीश मेहता, डॉ. अरुण अरोरा, प्रसाद मदुरई और आरएल भाटिया ने किया था। आसिफ ने पचास शिक्षाविद् में स्थान प्राप्त करके यह सम्मान पाया है।


यहां पर बताता चलूं कि रिजवी जी शिया पी जी कालेज से स्नातक,स्नातको स्ना तथा वकालत की पढ़ाई पुरी किया है।

इन्होने शिया कालेज का सम्मान बढ़ाया है ।

No comments