Breaking News

खेल मैंदान में प्रेस इलेवेन की महापौर इलेवेन से हुई शिकस्त नाबाद शिवपाल व शैलेन्द्र बने मैन ऑफद मैच

HTN Live

रबाब- 12 फरवरी
नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट
फोटो नजमुल
लखनऊ। नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में मंगलवार को महापौर इलेवेन के सामने आखिर प्रेस इलेवेन को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। खेल मैंदान के बाहर भले ही प्रेस इलेवेन ने महापौर व नगर निगम पर दबाव बनाने की महारथ हासिल की हो मगर खेल के मैंदान में शिकस्त का सामना करना पड़ा। बात हो रही है चौक स्टेडियम में खेले जा रहे नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट की। 
साल भर के बाद प्रेस इलेवेन और महापौर इलेवेन एक बार फिर खेल मैंदान में उतरे। मैन ऑफ द मैच शिवपाल सांवरिया और शैलेन्द्र सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इनकी आक्रामक बल्लेबाजी के आगे प्रेस इलेवेन के गेंदबाज बौने साबित हुए। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मेयर संयुक्ता भाटिया ने खिलाडिय़ों को परिचय लेते हुए किया। 
प्रेस इलेवेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन जोड़े। अजय शर्मा ने छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रन जोड़े। कप्तान अनुपम श्रीवास्तव ने 30 रन और सुधीर तिवारी ने 28 रन का योगदान दिया। मोहम्मद सलीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए प्रेस इलेवेन के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी। शैलेन्द्र सिंह, चांद सिद्दीकी और आदिल अहमद को एक-एक विकेट मिला। 
जवाबी बल्लेबाजी में महापौर इलेवेन ने 16.2 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। इनकी ओर से शिवपाल सांवरिया ने नाबाद 66 रन और शैलेन्द्र सिंह ने नाबाद 50 रन जोड़े। शैलेश भट्ट और अजय शर्मा को एक-एक विकेट की सफलता मिली। इस मुकाबले में महापौर इलेवेन ने प्रेस इलेवेन को आठ विकेट सक करारी शिकस्त दी। 

No comments