Breaking News

रेलकर्मी ओवरटाइम कर रहे हैं लेकिन उसका पैसा नहीं पाते

HTN Live

8 के बजाय 12 घण्टे ड्यूटी करने को मजबूर हैं क्रॉसिंग पर तैनात रेलकर्मी
लखनऊ (सं)। आठ घण्टे के बजाय 12 घण्टे ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों का जीवन तनावपूर्ण और परेशानियों से भरा है। रोस्टर ड्यूटी कर रहे ऐसे रेलकर्मी ओवरटाइम करने के चलते अपने घर तक नहीं जा पा रहे हैं। ड्यूटी से मना करने वाले कर्मचारियों को रेलवे अधिकारी चार्टशीट थमा रहे हैं। इस तरह रेलकर्मियों का शोषण शुरू हो गया है। वहीं इन कर्मियों ओवर टाइम भी नहीं मिल रहा है।
चारबाग रेलवे स्टेशन के पास दिलकुशा क्रॉसिंग गेट पर गेटमैन मजबूरन 12 घण्टे की ड्यूटी बजा रहे हैं। जबकि इस क्रॉसिंग गेट से प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। बावजूद यहां पर रेलकर्मी रोजाना आठ घण्टे से ज्यादा काम करने को मजबूर हैं। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो इस क्रॉसिंग गेट पर आठ घण्टे की ड्यूटी ली जानी है। लेकिन वहां मौजूद गेटमैनों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है। रेलवे के पास गेटमैनों की कमी है। इसके चलते रेल कर्मियों से डबल ड्यूटी कराई जा रही है। चारबाग रेलवे स्टेशन से सबसे निकटतम क्रॉसिंग गेट का जब यह हाल है तो बाकी का क्या होगा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कर्मी ओवरटाइम कर रहे हैं, लेकिन इनको ओवरटाइम तक नहीं मिल रहा है। इस मामले में सीनियर डीओएम सामान्य एके दोहरे ने कहा कि ए.क्लास क्रॉसिंग गेट पर आठ घण्टे की ड्यूटी होती है। किसी एक कर्मी के छुट्टी पर जाने के चलते कर्मियों से कभी कभी ओवरटाइम कराया जाता है। 

No comments