एसएनए में कार्यशाला में सिखाया जायेगा लोकनृत्य व संगीत
HTN Live
मो० शानू
लखनऊ (सं)। लोक संगीत एवं लोक नृत्य में रुचि रखने वालों के लिए प्रस्तुतिपरक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। संगीत नाटक अकादमी में लोक संस्कृति शोध संस्थान लोक गीत गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतिपरक कार्यशालाओं को आयोजित किया जा रहा है।
पारम्परिक लोक गीत गायन कार्यशाला में देवी गीत, श्रीराम भजन, सोहर और चैती का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जोकि वरिष्ठ गायक एवं संगीतकार पण्डित मगन मिश्र के निर्देशन में संचालित होगी। वहीं पारम्परिक लोक नृत्य कार्यशाला में छपेली, थडिया, राई, शेरा और करमा को विक्रम बिष्ट के निर्देशन में सिखाया जायेगा। 24 मार्च से 4 अप्रैल तक चलने वाली कार्यशाला संगीत नाटक अकादमी परिसर गोमती नगर में संचालित की जायेगी। कार्यशाला में तैयार नृत्य और गीतों की विशिष्ट सांगीतिक प्रस्तुति पांच अप्रैल को होगी और उसी दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।
No comments