अमर शहीद सैनिकों के नाम रहा राहगीरी डे
HTN Live
लखनऊ (सं)। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से अमर शहीद सैनिकों के नाम प्रतीक स्थल गोमती नगर में राहगीरी डे का आयोजन किया गया। जिसमें आरजे शादाब के सफल संचालन में लोगों ने विभन्न कार्यक्रमों का आनन्द उठाया। रविवार सवेरे हुए आयोजन में लोगों ने जहां योगा सीखा तो वहीं गरबा, जुंबा डांस, एरोबिक्स, गीत व नृत्य की लाइव प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस दौरान बच्चों ने जूडो, कराटे का प्रदर्शन किया तो युवाओं ने पेंटिंग और रोलिंग बॉल से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लिटिल चैम्प व इंडियन आइडल फेम प्रणव श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीतों के साथ कई गीतों को पेश किया। बेटी बचाओ बेटी पढाओं थीम पर अकिंता बाजपेई ने वदेंमातरम गीत पेश करके वाहवाही लूटी। पर परफॉर्मेंस की। कार्यक्रम यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रातींय उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, गोपेंद्र वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी सीबी अग्रवाल, डॉ. समीर सिंह सहित कई स्कूल. कालेजों के छात्र व परिवार के साथ आये लोग शामिल थे।
No comments