Breaking News

जिलाधिकारी ने शार्प शूटर रेनू बाला चैहान व ठाकूर देवेन्द्र सिंह चैहान को किया सम्मानित

HTN Live


गाजियाबाद। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा यू0पी0 स्टेट चैपियनशिप प्रतियोगिता में जनपद गाजियाबाद के शूटर दम्पत्ति श्रीमती रेनू बाला चैहान व उनके पति ठाकुर देवेन्द्र सिंह चैहान को कलेक्ट्रेट सभागर में सम्मानित किया गया 64 वर्षीय श्रीमती रेनू बाला चैहान व उनके पति ने  पिस्टल की 10 मीटर स्पर्धा में भाग लिया। इन्होने अपनी कैटेगरी में सभी खिलाडियों को पीछे छोडकर अपनी पिस्टल से गोल्डमैडल पर निशाना साधकर पूरे प्रदेश में जनपद गाजियाबाद का नाम रोशन किया। साथ ही सभी युवाओं को सन्देश दिया कि कोई भी बुर्जुग किसी भी युवा से कम नही मात्र 5. से सिलवर मैडल चूकने पर देवेन्द्र सिंह चैहान ने कास्य पदक पर निशाना साध कर पूरे प्रदेश में जनपद गाजियाबाद का नाम रोशन किया।
श्रीमती रेनू बाला चोैहान ने बताया कि वो अपने इस प्रदर्शन के बल पर सीधे श्री नेशनल में पहुंच गई है। उनके माता-पिता का सपना है कि जल्द से जल्द वो गाजियाबाद में शूटिगं रेन्स चलाये और महिल/पुरूषों को शूटिग में इस पद पर अग्रसारित करें। और गरीब बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दें।

No comments