रमई काका और मित्र जी का अवधी अवदान' विषयक संगोष्ठी आज
HTN Live
हिंडौरा (सिधौली) में आज पहला अवधी सम्मेलन
- सम्मेलन में 'रमई काका और मित्र जी का अवधी अवदान' विषयक संगोष्ठी होगी
- इस दौरान अवधी के 12 आराधकों को सम्मानित किया जाएगा
- नेपाल के अवधी साहित्यकार को "लक्ष्मण प्रसाद मित्र स्मृति सम्मान" मिलेगा
- सम्मेलन में रमई काका व मित्र के वंशज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे
- अवध भारती संस्थान अपनी अवधी त्रैमासिक पत्रिका "अवध ज्योति" का रजत जयंती वर्ष मना रहा है
- संस्थान इस वर्ष 05 अंतर्राष्ट्रीय व 10 राष्ट्रीय अवधी सम्मेलन करेगा
- रजत जयंती वर्ष में देश-विदेश के कुल 100 अवधी आराधक सम्मानित किए जाएंगे
सीतापुर/लखनऊ। अवध भारती संस्थान, हैदरगढ़ अपनी प्रतिष्ठित पत्रिका 'अवध-ज्योति' के रजत जयंती वर्ष में 05 अंतरराष्ट्रीय व 10 राष्ट्रीय अवधी सम्मेलन कर रहा है। इसी कड़ी में आगामी दो फरवरी को हिंडौरा (सिधौली) में प्रथम राष्ट्रीय अवधी सम्मेलन आयोजित होगा।
संस्थान के अध्यक्ष एवं अवध-ज्योति के सम्पादक डॉ रामबहादुर मिसिर के मुताबिक इस दौरान देश-विदेश के 100 अवधी आराधकों को 'अवध-ज्योति रजत जयंती सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अलग-अलग विषय पर संगोष्ठियां होंगी।
अवधी त्रैमासिकी अवध-ज्योति रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से पत्रिका का रजत जयंती विशेषांक निकलेगा। साथ ही, भारत, नेपाल और मारिशस के एक सौ अवधी आराधकों को "अवध-ज्योति रजत जयंती सम्मान" दिया जाएगा। पांच अन्तरराष्ट्रीय और दस राष्ट्रीय अवधी सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।
वर्ष भर चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ विख्यात अवधी साहित्यकार पं.चन्द्रभूषण त्रिवेदी "रमई काका" की जयंती और उसी दिन जन्मे अवधी के ही सुख्यात कवि लक्ष्मणप्रसाद मित्र की स्मृति में उनकी जन्मभूमि हिण्डौरा (सीतापुर) में आगामी 2 फरवरी को होगा।
इस अवसर पर नेपाल के वरिष्ठ अवधी साहित्यकार विक्रममणि त्रिपाठी को 5000 रुपये का 'मित्र स्मृति सम्मान' प्रदान किया जायेगा। साथ ही, द्वादश अवधी आराधको को "अवध ज्योति रजत जयंती सम्मान" प्रदान किया जायेगा।
प्रथम अवधी सम्मेलन में ये होंगे सम्मानित
--------
१.प्रो. अरुण त्रिवेदी, सीतापुर
२.साहित्य भूषण श्रीयुत सत्यधर शुक्ल, खीरी
३.डा.उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ, लखनऊ
४.डा.रमेश मंगल बाजपेई, सीतापुर
५.श्री रमेश रंजन मिश्र, लखनऊ
६.डा.अमिता चौधरी, मुंबई
७.श्री कमलेश मौर्य मृदु, सीतापुर
८.श्री फारूक सरल, खीरी
९.श्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, बख़्शी का तालाब
१०. श्री संदीप सरस, सीतापुर
११.श्री राहुलदेव, सीतापुर
१२.श्री अजय साहू, लखनऊ।
को अवार्ड मिलेगा

No comments