प्रदेश की प्रतिभा खोजने के लिए होगा मिस्टर व मिसेज यूपी
HTN Live
लखनऊ (सं)। उत्तर प्रदेश में युवाओं के अन्दर किसी भी तरह की प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मगर छोटे शहरों की प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पाते। ऐसी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने व उनकी प्रतिभा को निखारने के मकसद से कला, संस्कृति व फिल्म के क्षेत्र में काम कर रहे कमला फिल्म्स एण्ड ब्रॉडकस्टर्स बड़े स्तर पर पंजीकृत टाइटिल मिस्टर मिस व मिसेज यूपी का आयोजन करा रही है। इसका ग्रैण्ड फिनाले सितम्बर में लखनऊ में होगा। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी
संयोजक कुमार राकेश श्रीवास्तव, गुंजन वर्मा व डा. रूबीराज सिन्हा ने बताया कि इसके लिए लखनऊ के साथ अलीगढ़, सहारनपुर, हरदोई, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली में निशुल्क ऑडीशन होंगे। लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह केसरबाग में 13 अप्रैल व हरदोई में 28 अप्रैल को आडीशन होगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना विवरण, फोटो, वीडियो आदि कमला फिल्म एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर 31 मार्च तक भेज सकते हैं। फाइनल राउण्ड में अन्य युवा कलाकारों की सिंगिंग व डांसिंग प्रस्तुतियां भी होंगी।
No comments