Breaking News

उर्दू अकादमी में तैयार किये जायेंगे रेडियो जॉकी कार्यशाला में सिखाया पढ़ाया जायेगा रेडियो का कोर्स

HTN Live


लखनऊ (सं)। उर्दू अकादमी में तीन महीने की कार्यशाला शुरू होने जा रही है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को रेडियो, थियेटर, टीवी और लेखन के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा। सोमवार को उर्दू अकादमी की चेयरपर्सन प्रो. आसफिा जमानी ने इसकी जानकारी दी।
उर्दू अकादमी में 15 फरवरी से कार्यशाला का आगाज होने जा रहा है। जिसमें तीन-तीन महीने तक चलने वाली दो कार्यशालाओं में प्रशिक्षुओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें उनको रंगमंच, रेडियो, टीवी और लेखन के बारे में सिखाया जायेगा। इस कार्यशाला में सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्रों को प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में प्रतुल जोशी, अनवारुल हसन जहां रेडियो का प्रशिक्षण देंगे। थियेटर की कार्यशाला वरिष्ठï रंगकर्मी उर्मिल कुमार थपलियाल और ललित सिंह पोखरयिा देंगे तो वहीं राजा अवस्थी और फैसल रियाज भी इसमें छात्रों को विषय की बारीकियों के बारे में सिखाये पढ़ायेंगे। प्रो. आसिफा जमानी ने बताया कि कार्यशाला के बाद छात्रों को जॉब असिसटेन्स भी दिया जायेगा। गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में आयोजित होने वाली कार्यशाला उर्दू मीडिया सेन्टर के समन्वयक आलोक श्रीवास्तव की देखरेख में होगी। जिसमें प्रशिक्षओं को रेडिया जॉकी, रेडियो टेक्नोलॉजी, सिनेमाटोग्राफी और फिल्म मेकिंग के अलावा ऑडियो और वीडियो प्रशिक्षण्ण दिया जायेगा। 

No comments