Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी जी की जयंती के अवसर पर सभा का आयोजन

HTN Live


आज दिनाँक 19/02/2019 को लखनऊ विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी जी की जयंती के अवसर पर सभा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महामहिम उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन एवं लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट, छत्रपति शिवाजी की वीरता जग प्रसिद्ध है, शब्द, उनके अदम्य साहस और संघर्ष की भावना के साथ न्याय नहीं कर सकते।

महापौर ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी को सुशासन के पथप्रदर्शक और एक निपुण प्रशासक के रूप में याद किया जाता है। वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा बने रहेंगे।महापौर ने शिवाजी को एक आदर्श पुत्र बताते हुए कहा कि माँ जीजाबाई के प्रति उनकी श्रद्धा ओर आज्ञाकारिता उन्हे एक आदर्श सुपुत्र सिद्ध करती है। शिवाजी का व्यक्तित्व मा० जीजाबाई ने संस्करों से ऐसा आकर्षक बनाया था कि उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति उनसे प्रभावित हो जाता था |
 महापौर ने आगे बताया कि  शिवाजी की बुद्धी बङी ही व्यवहारिक थी, वे तात्कालिक सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक परिस्थितियों के प्रति बहुत सजग थे। हिन्दु धर्म, हिन्दू प्रतीको एवं  गौवंस की रक्षा करना उनका उद्देश्य था। शिवाजी हिन्दु धर्म के रक्षक के रूप में मैदान में उतरे और मुग़ल शाशकों  के विरुद्ध उन्होने युद्ध की घोषणां कर हिन्दवी सम्राज की पुनः स्थापना कर भारत का मान बापस दिलाया।

*महापौर ने उनसे प्रेरणा लेने की सीख देते हुए कहा कि समाज में सुधार की इच्छा, शौर्य, ऐसे अनेक गुणों के प्रतीक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श हमें लेना चाहिए, और शिवाजी महाराज का अनुकरण कर आदर्श समाज निर्मित के लिए प्रयास करना चाहिए, हम सब के आचरण से ही संपूर्ण विश्व को शिवाजी महाराज के कर्तृत्व का एहसास होना चाहिए, भारत का उत्थान करना है तो हमें श्रीराम,  श्रीकृष्ण,  श्री हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज को भूलना नहीं होना चाहिए, राष्ट्रोत्थान के लिये शिवाजी महाराज की जीवनी मार्गदर्शक पुस्तिका के समान है.*

*महापौर ने आगे कहा कि हम सब भारतमाता के पुत्र हैं. यह ध्यान में रखकर जात-पात का भेद भूलकर, मित्रता बढ़ाकर, आपसी विश्वास निर्माण करना चाहिए, इससे ही समाज जीवन सुखी होगा, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का अनुसरण कर देश के उत्थान के लिये कार्य किया तो सबका जीवन सुखी होगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास हैं|* *उन्होंने आगे कहा कि मै आग्रह करुँगी कि यहां आए सभी लोग, जाते समय राष्ट्रोत्थान का संकल्प करके जाएं, और उसी तरह कार्य करें| शिवाजी महाराज ने अनेक भारतीयों को स्वराज्य स्थापना की प्रेरणा दी |*

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, मराठा समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पाटिल, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र प्रताप सिंह, बनारस से संतोष पाटिल सहित बुलेट से 1000 किमी की यात्रा कर आये शिवसेवक मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

No comments