Breaking News

घर में घुसकर महिला से दुराचार की कोशिश विरोध करने पर आरोपी ने कपड़े तक फाड़े

HTN Live


धमकी देता हुआ भाग खड़ा हुआ आरोपी
मोहनलालगंज इलाके की है घटना
लखनऊ,16 फरवरी।
मोहनलालगंज इलाके में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर उसके पड़ोसी ने दुराचार की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिये। महिला ने शोर मचाया तो उसकी सास मदद के लिए पहुंची। दोनों ने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की तो वह हाथापाई कर वहां से भाग खड़ा हुआ। शुक्रवार को पीडि़ता ने इस संबंध में मोहनलालगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। 
मोहनलालगंज के एक गांव में एक महिला अपने परिवार संग रहती है। महिला का कहना है कि 14 फरवरी की रात वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला सतीश उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिये। महिला ने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर सुन उसकी सास मदद के लिए पहुंची। इस पर महिला और उसकी सास ने किसी तरह आरोपी सतीश को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख सतीश ने दोनों के साथ मारपीट की और धमकी देता हुआ भाग निकला। शुक्रवार की सुबह होने पर पीडि़त महिला शिकायत लेकर मोहनलालगंज पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सतीश के खिलाफ छेडख़ानी और धममकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

No comments