Breaking News

आज राशिफल जानें क्या कहती है

HTN Live

.               ।। *ॐ* ।।
    🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
📜 ««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द.......................5120
विक्रम संवत्.....................2075
शक संवत्........................1940
रवि............................उत्तरायण
मास..............................फाल्गुन
पक्ष..................................कृष्ण
तिथी..............................अष्टमी
दुसरे दिन प्रातः 05.22 पर्यंत पश्चात नवमी
सूर्योदय........प्रातः 06.51.25 पर
सूर्यास्त.......संध्या 06.28.49 पर
सूर्य राशि..........................कुम्भ
चन्द्र राशि......................वृश्चिक
नक्षत्र.............................अनुराधा
रात्रि 11.02 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग...............................व्याघात
प्रातः 10.44 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण................................बालव
संध्या 05.03 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु...................................बसंत
दिन..............................मंगलवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
26 फरवरी सन 2019 ईस्वी |

☸ शुभ अंक................4
🔯 शुभ रंग.............काला

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
दोप 03.32 से 04.58 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
कुम्भ   06:12:17 07:45:35
मीन     07:45:35 09:16:31
मेष     09:16:31 10:56:58
वृषभ   10:56:58 12:55:15
मिथुन 12:55:15 15:08:34
कर्क     15:08:34 17:24:22
सिंह     17:24:22 19:35:50
कन्या   19:35:50 21:46:08
तुला     21:46:08 24:00:23
वृश्चिक 24:00:23 26:16:11
धनु     26:16:11 28:21:29
मकर   28:21:29 30:08:21

🚦 *दिशाशूल :-*
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 09.46 से 11.12 तक चंचल
प्रात: 11.12 से 12.39 तक लाभ
दोप. 12.39 से 02.05 तक अमृत
दोप. 03.31 से 04.57 तक शुभ
रात्रि 07.57 से 09.31 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र :-*
|| ॐ महावीराय नमः ||

🎙 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
यद् दत्त्वा तप्यते पश्चादपात्रेभ्यस्तथा च यत् ।
अश्रद्धया च यद्दानं दाननाशास्त्रयः स्वमी ॥
अर्थात :-
देने के बाद पश्चात्ताप होना, अपात्र को देना, और श्रद्धारहित देना – इनसे दान नष्ट हो जाता है ।

🍃 *आरोग्यं :*-
*रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय -*

*7. नीम -*
नीम का पत्ता कुष्ठ रोग, नेत्र विकारों, पेट की नाड़ियों, पेट की समस्याओं, भूख की कमी, त्वचा के अल्सर, हृदय रोगों और रक्त वाहिकाओं (हृदय रोग), बुखार, मधुमेह, गम रोग (मसूड़े की सूजन), और लिवर के लिए प्रयोग किया जाता है।
नीम का तेल जिसे नीम के पेड़ के फल और बीज से निकाला जाता है, रूसी के इलाज में अत्यधिक प्रभावी है। यह अद्भुत तेल आपके सिर को चिकना बनाता है और सिर की खुजली को भी दूर करता है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। राजमान व यश प्राप्ति की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विवाद बढ़ने की आशंका है। क्लेश होगा। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। दूसरों के कार्य में दखल न लें।

👩🏻‍🦱 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। थकान महसूस होगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
बोलचाल में संतुलन रखें। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्‍य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। लाभ होगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। थकान महसूस होगी।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
मानसिक उलझनें रहेंगी। शारीरिक कष्ट से बाधा होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले व्यक्ति को परख लें। धोखा खा सकते हैं। आय होगी।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेत्र पीड़ा की आशंका है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। जोखिम न लें।

🐠 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पूजा-पाठ पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

☯ *आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

No comments