पुष्प प्रदर्शनी: एलडीए पांच पुरस्कारों के साथ रहा अव्वल
HTN Live
जे पी द्विवेदी उप सम्पादक
लखनऊ। नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में लखनऊ विकास प्राधिकारण को सर्वाधिक पुरस्कार मिले। उसने फूलों की विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में चार पुरस्कारों के साथ मण्डप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व आशुतोष टंडन ने एलडीए के साथ अन्य पुष्प प्रेमियों को सम्मानित किया।
महानगर के डॉ एससी राय स्मृति वाटिका में आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। एलडीए को गमले में सदाबहार पत्ती व फलों वाले पाधों, बोगनबिलिया, गुलाब, डहेलिया के लिए चल वैजंतियां प्रदान की गई। केले के तने से तैयार शादी के मंडप के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। बृजेश पाठक ने कहा कि फूलों की खूबसूरती हर किसी को आकर्षित करती है। प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़ इसका उदाहरण है। इस तरह की प्रतियोगता व प्रदर्शनी से लोग प्रेरित होते हैं। उधर सम्मानित होने के बाद प्रतिभागियों पर चेहरे पर खुशी दिख रही थी। वहीं बादलों की लुकाछिपी के बीच कभी गुनगुनी धूप तो कभी हल्की सी ठंड। इस सुहाने मौसम में फूलों की खूबसूरती को नजदीक से निहारने को हर कोई बेताब रहा। उनकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने की जैसे होड़ मची हो। बच्चा हो या बुजुर्ज।। महिला हो या पुरुष। फूलों के बीच सेल्फी लेने वालों की धूम मची रही। कोई अपने बच्चे के साथ मोबाइल फोन में फोटो कैद कर रहा था तो कोई अपने दोस्तों व परिवार के साथ इस नजारे को कैद करने में मग्न था।
इस मौके पर मेयर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र, अमित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, उद्यान अधीक्षक राजू चौरसिया, गंगा राम गौतम, क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र सिंह मौजूद थे।
No comments