Breaking News

तुफैल क्लब ने जीता जीपी वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी

HTN Live

संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ। जानकीपुरम के सहारा स्टेट के स्टेडियम में रविवार को प्रथम जीपी वर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में तुफैल क्रिकेट क्लब ने इंडिया वोल्केनो क्लब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन रन से हराकर कर टॉफी पर कब्जा कर लिया।  मुख्य क्रीड़ा अधिकारी उप्र पावर कारपोरेशन संजय कपूर ने विजेता टीम को ट्राफी 
देकर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले में तुफैल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीशान 63 रन व शाहजेब 33 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वोल्केनो की ओर से सन्दीप छबड़ा, यश साहनी व हिमांशु सिंह ने दो- दो विकेट चटकाये लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया वोल्केनो यश साहनी 27, हिमांशु वाष्र्णेय 20 व सौरभ सक्सेना 44 नॉट आउट के बावजूद निर्धारित ओवर में तीन विकेट पर 144 रन की बना सकी। वोल्केनो के कप्तान शारिक जमील की धीमी बल्लेबाजी 15 रन का खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा। वही तुफैल क्लब की ओर से अनिल लाल नेे शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य कांति सिंह, क्रीड़ा अधिकारी शक्तिभवन प्रशासन इमरानुल हक, अधीक्षण अभियंता, पंचम लेसा रामप्रकाश, सोहैल आबिद, आयोजक श्रवण वर्मा व प्रदीप वर्मा, आलोक सिंह, केबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments