आईआरसीटीसी के बजट होटल का हुआ भूमि पूजन
HTN Live
लखनऊ (सं)। अटल बिहारी बाजपेयी अंतर्राष्ट्ररीय क्रिकेट स्टेडियम के पास आईआरसीटीसी का बजट होटल बनने जा रहा है। जिसके भूमि पूजन में सोमवार को आईआरसीटीसी और रेलवे के कई वरिष्ठï अधिकारियों ने शिरकत की। होटल का निर्माण कार्य इसी महीने के अंत में शुरू हो जायेगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी के अधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद पथ के पास स्टेडियम के करीब यह बजट होटल बनाने की कार्ययोजना तैयार है। पहले चरण में भूमि पूजन का काम हो गया है। होटल में सौ कमरे होंगे और दो बैंक्वेट हॉल होंगे। मेघालय होटल चेन को 25 वर्षों के लिए लीज पर दिये गये बजट होटल को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जायेगा।
No comments