Breaking News

गार्ड के बक्से के बजाय अब रेखे जायेंगे डाक बाक्स

HTN Live



लखनऊ (सं)। लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर और गोमतीनगर स्टेशनों से ट्रेनें अब समय पर छूटेंगी। ट्रेनें समय पर चले इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों से गार्ड बॉक्स हटाने का फैसला लिया है। अब इसकी जगह गार्ड बोगी में ही डाक बॉक्स लगाया जायेगा। इसमें गार्ड का ट्रेन संचालन सम्बंधी सारा सामान मौजूद रहेगा। अभी तक स्टेशनों पर गार्ड बॉक्स को बोगियों तक पहुंचाया जाता था।
गार्ड का बक्सा पहुंचने में होने वाली देरी के चलते ट्रेनें भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी रह जाती थीं। लेकिन अब ऐसा न हो इसलिये पूर्वोत्तर रेलवे ने इस अनूठी पहल की शुरुआत मैलानी बहराइच रूट पर की है। इतना ही नहीं रेलवे को इन बक्से को ट्रेनों से लाने और पहुंचाने के लिए पोर्टर पर होने वाले व्यय से भी छुटकारा मिलेगा। एक सर्वे के अनुसार अधिकतर ट्रेनें स्टेशन प्लेटफॉर्म पर गार्ड बक्से के चलते भी लेट जाती हैं। रेलवे इससे निपटने की तैयारी में काफी लम्बे समय से जुगत कर रहा था। इसी क्रम में 22 ट्रेनों की गार्ड बोगी में बॉक्स को फिट कराकर गार्ड के संचालन सम्बंधी सामान जैसे पटाखा, झंडियां, टार्च और इमरजेंसी सम्बंधी सामान रखे गये हैं। 

No comments