कैफियात का गाजियाबाद और छपरा दिल्ली अकबरपुर में रुकेगी
HTN Live
लखनऊ (सं)। दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस का ठहराव अब गाजियाबाद में भी कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने आजमगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस को गाजियाबाद स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12226 कैफियात एक्सप्रेस शाम 7.52 बजे गाजियाबाद पहुंचकर 7.54 बजे रवाना होगी। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 12225 कैफियात एक्सप्रेस सुबह 6.28 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6.30 बजे दिल्ली रवाना होगी। इसके अलावा छपरा से दिल्ली जाने वाली लोक नायक एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 15115 छपरा दिल्ली एक्सप्रेस अकबरपुर शाम 5.54 बजे पहुंचकर 5.56 बजे छूटेगी। जबकि ट्रेन 15116 दिल्ली छपरा एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन सुबह 6.33 बजे पहुंचेगी और 6.35 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15933 डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर मध्यरात्रि 00.58 बजे पहुंचकर एक बजे छूटेगी। वापसी में ट्रेन 15934 अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अकबरपुर में सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी और 11.52 बजे रवाना होगी।
No comments