Breaking News

सैकड़ो की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

HTN Live



प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ज़िन्दाबाद, शिवपाल सिंह यादव ज़िन्दाबाद के नारो से गूंजा कलेक्ट्रेट
शाहजहाँपुर।  सूबे की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया  ने शाहजहांपुर के जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम शाहजहांपुर के टाउन हॉल स्थित शहीद द्वार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ज़र्रार हुसैन (अल्पसंख्य सभा) ने मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की और विशाल जनसभा को संबोधित किया उसके बाद भाजपा सरकार के विरोध में नारेवाजी करते हुए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी के नेतृत्व में महामाहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा। ज्ञापन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज़र्रार हुसैन ने बताया कि प्रदेश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है किसान, नोजवान व्यापारी, दिहाड़ी मजदूर, महिलाएं सभी परेशान है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है युवा वेरोजगार है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। विकास कार्य ठप्प है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है महंगाई से जनता त्रस्त है इसलिए मजबूर होकर हमारी पार्टी को धरना प्रदर्शन करना पड़ा।साथ ही उन्होंने मांग की कि किसान आयोग का गठन हो जिससे किसान अपनी फसल का मूल्य खुद तय कर सके। महिलाओं की आबरू से हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए। वेरोजगार को रोजगार दिया जाये या उन्हें वेरोजगारी भत्ता दिया जाये। शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाये। जंगलराज को खत्म किया जाये। भ्रष्टाचार पर रोक लगायी जाये। आर्थिक समानता दी जाये। आवारा पशुओं का उचित प्रबंध किया जाये। पुरानी पेंशन नीति लागू की जाये। यही नही स्थानीय बिंदुओं पर माग करते हुए उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर हो रही धांधले बाजी को रोका जाए। बिजली विभाग की चेकिंग के नाम पर रात को घर में घुसकर हो रही गुंडागर्दी को रोका जाए। अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों का शोषण रोका जाए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्य सभा ज़र्रार हुसैन,जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्य सभा जसविंदर सिंह जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अश्विनी शुक्ला, जिला महा सचिव गुलजार हबीब कुरैशी, महिला जिलाध्यक्ष रिचा सक्सेना,जिला मीडिया प्रभारी शुभम् गुप्ता उर्फ रूबल,कोषाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, विधान सभा अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, मंडल प्रभारी राजीव सक्सेना, युवजन सभा जिलाध्यक्ष जीशन अंसारी, तिलहर जिलाध्यक्ष हुसैन कुरैशी, महानगर अध्यक्ष नूर खा, अनुसूचित जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉ नुसरत,अंकुर गांधी, अजय ठाकुर उर्फ कल्लू, सोनू गुप्ता, मोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुज़ामिल खान प्रतिनिधि, इत्यादि सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी तथा हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments