Breaking News

ममता के गढ़ में गरजेंगे योगी

HTN Live
ममता के गढ़ में गरजेंगे योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर देंगे ममता बनर्जी को चुनौती। पुरुलिया में संबोधित करेंगे जनसभा।दोपहर में विधानसभा सत्र के बाद होंगे रवाना। झारखंड के बोकारो में हेलीकाप्टर से उतरेंगे फिर सड़क मार्ग से पहुँचेंगे पश्चिम बंगाल के पुरूलिया । 3.25 पर करेंगे सभा को संबोधित। ग़ौरतलब है कि तीन फ़रवरी को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बालुरघाट और रायगंज में हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण योगी आदित्यनाथ वहाँ नहीं पहुँच सके थे और उन्हें फ़ोन पर ही दोनों सभाओं को संबोधित करना पड़ा था। उन्होंने फ़ोन से सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं बंगाल दोबारा कार्यक्रमों में जरुर आउंगा और आपके साथ इस अराजक, संविधान विरोधी सरकार का डटकर मुकाबला करने के लिए आपके साथ सड़कों पर इस लड़ाई को आगे बढ़ाऊंगा।

No comments