लखनऊ मण्डल व लखनऊ छात्रावास ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता
HTN Live
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित मोहम्मद शाहिद हाकी स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में गुरुवार को लखनऊ मण्डल और लखनऊ छात्रावास की बालिकाओं ने सेमीफाइनल मुकाबलों में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर खिताबी दौर में जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेरठ लखनऊ बनाम लखनऊ स्पोटर््स हास्टल के मध्य ख्ेाला गया जिसमें स्पोटर््स हास्टल ने मेरठ मण्डल को 7-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। मैच के 7वे मिनट में एक फील्डगोल एवं 12वें मिनट में एक पैनाल्टी कार्नर से अनुराधा ने गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 15वें एवं 31वें मिनट में अर्चना भारद्वाज ने दो फील्डगोल कर अपनी टीम का स्कोर 4-0 की बढ़त दिला दी, मैच 40वें मिनट में वर्षा आर्या ने एक फील्डगोल अपनी टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। मैच के 49वे मिनट में पिताम्बरी ने एक गोल कर अपनी टीम का स्कोर 6-0 कर दिया। मैच के 52वें मिनट में पुन: अनुराधा ने एक फील्डगोल कर अपनी टीम का अजेय स्कोर 7-0 कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट कालेज गोरखपुर बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल ने स्पोटर््स कालेज गोरखपुर को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। मैच के 14वें मिनट में स्पोटर््स कालेज गोरखपुर की ओर से शशिकला ने फील्डगोल कर अपनी टीम का खाता 1-0 से खोला। जिसके जवाब में मैच के 16वें मिनट में हिना बानों ने एक फील्डगोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के 18वें मिनट में खुशी राठौर ने पेनाल्टी कार्नर को गोल को तब्दील कर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के 28वें मिनट में पुन: हिना बानों ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-1 कर दिया। यही स्कोर अन्त तक कायम रहा।
इससे पूर्व के प्रतियोगिता के अन्य मैचों में रोमांचक मुकाबले हुए। चित्रकूटधॉम बनाम वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया मैच एकतरफा रहा। इस मुकाबले में वाराणसी मण्डल ने चित्रकूटधाम को 2-0 हराया। मैच के 15वें मिनट में नेहा शर्मा ने एवं 36वें मिनट में मनीषा पटेल ने एक गोल किया। एक अन्य मैच लखनऊ मण्डल बनाम प्रयागराज मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को 2-0 से पराजित किया। मैच के 28वें व 29मिनट में लवली ने एक के बाद एक गोल किया।
No comments