Breaking News

महापौर और नगर आयुक्त इलेवेन के बीच खिताबी जंग आज राउण्ड लीग के अंतिम मुकाबले में नगर आयुक्त इलेवेन जीता

HTN Live

नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अनुज के 47 रन के बदौलत नगर आयुक्त इलेवेन ने महापौर इलेवेन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक विकेट से हराकर खिताबी दौर में जगह पक्की कर ली। शुक्रवार को महापौर इलेवेन और नगर आयुक्त इलेवेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जायेगा। 
केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले जा रहे नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट के राउण्ड लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए महापौर इलेवेन ने सीमित 25 ओवर में चार विकेट पर 146 रन जोड़े। महापौर इलेवेन की ओर से शिवपाल सावरिया ने सर्वश्रेष्ठï नाबाद 71 रन बनाये बावजूद इसके टीम को जीताने में नाकाम रहे। शैलेन्द्र सिंह ने नाबाद 29 रन और रंजीत सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। मनीश, अंकित और अरुण को एक-एक विकेट की सफलता मिली। 
जवाबी बल्लेबाजी में नगर आयुक्त इलेवेन ने 21.5 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर खिताबी दौर में जगह पक्की कर ली। अनुज ने छह चौकों की मदद से सर्वश्रेष्ठï 47 रन जोड़े। अनिल सिंह ने 39 रन, कल्याण ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। चांद सिद्दीकी ने चार विकेट की सफलता हासिल की। मोहम्मद सलीम को दो विकेट, शैलेन्द्र और सौरभ को एक-एक विकेट की सफलता मिली। नगर आयुक्त इलेवेन ने इस मुकाबले में महापौर इलेवेन को एक विकेट से हराकर खिताबी जंग मे दस्तक दे दी है। हालांकि खिताबी जंग में एक बार पुन: महापौर इलेवेन ओर नगर आयुक्त इलेवेन आमने सामने होंगे। 
खिताबी जंग के के लिए दोनों मेजबान के बीच होगी कड़ी टक्कर
लखनऊ मण्डल व लखनऊ छात्रावास ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

No comments