Breaking News

आईजी दफ्तर के पास बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी

HTN Live



सोने के कंगन ले उड़े टप्पेबाज
गोमतीनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

लखनऊ, फरवरी।
गोमतीनगर स्थित आईजी दफ्तर में तैनात एएसआई की मां से पुलिसकर्मी बने दो टप्पेबाज सोने के कंगन  लेकर फरार हो गये। टप्पेबाजी की यह घटना आईजी दफ्तर के पास हुई। पुलिस को टप्पेबाजों का सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और उसी मदद से पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
आईजी दफ्तर में तैनात एएसआई एम प्रमोद कुमार आईजी कैम्पस में रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर उनकी बुजुर्ग मां 65 वर्षीय रत्ना देवी विराट खंड चौराहे से वापस अपने आवास लौट रही थीं। इस दौरान खत्री भवन के बगल गली से एक युवक आया और दूर बैठे अपने साथी के पास चलने को कहा। युवक ने खुद को और अपने साथी को पुलिस वाला बताया। दोनों टप्पेबाजों ने रत्ना को बताया कि मर्डर की बात बताते हुए जेवरात न पहन कर चलने की बात कही और रत्ना से चेन और कंगन उतराने के लिए कहा। रत्ना ने  जैसे ही अपने कंगन उतारे आरोपियों ने उनके हाथ से कंगन ले लिया और झांसा देकर सोने की जगह प्लास्टिक के कंगन एक कागज की पुडिय़ा में रखकर थमा दिया और गायब हो गये। बुजुर्ग महिला घर पहुंची और कागज खोल कर देखा तो उसमें प्लास्टिक के कंगन थे। यह देख वह सन्न रह गयीं। उन्होंने इस बारे में अपने बेटे को बताया। इसके बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाजों को इधर-उधर तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को एक टप्पेबात का सीसीटीवी फुटेज मिला है और पुलिस फुटेज के आधार पर उसका पता लगा रही है। 

No comments